भारत-चीन पर हमारी नजर, शांतिपूर्ण समझौते की बात का हम स्वागत करते हैं - अमेरिका

नई दिल्ली,17 जून - भारत चीन सीमा विवाद में अमेरिका का बयान आया है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि हम भारत और चीन के सीमा विवाद पर नजर रखे हुए हैं। भारत और चीन ने सीमा विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने की बात कही है। हम शांतिपूर्ण समझौते की बात का स्वागत करते हैं। वहीं, अमेरिकी मीडिया ने कहा है कि चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने भारतीय सेना के जवानों के साथ आमने-सामने की लड़ाई में उलझकर भारतीय सेना को उकसाया।