अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर नौजवान की हत्या 

जंडियाला गुरू, 18 जून - (रणजीत सिंह जोसन) - जंडियाला गुरू शहर के निवासी एक नौजवान को आज रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारे जाने के बाद मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। पुलिस थाना जंडियाला गुरू में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक मृतक नौजवान बलजिन्दर सिंह बिल्लू, जोकि जंडियाला गुरू का निवासी है और उसका किसी नाम मालूम व्यक्तियों के साथ झगड़ा हो जाने पर उनकी तरफ से बलजिन्दर सिंह बिल्लू को गोलियां मारे जाने के बाद उसकी मौत हो गई। जंडियाला गुरू पुलिस ने मृतक नौजवान बलजिन्दर सिंह बिल्लू के पिता हरभजन सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।