'अजीत' के सीनियर पत्रकार सरबजीत सिंह सैनी का निधन 

मुकेरियां, 18 जून - ( एनएस रामगढ़िया) - अजीत अखबार के सीनियर पत्रकार सरबजीत सिंह सैनी का आज निधन हो गया है। उन्होंने आखिरी सांस कैपिटोल अस्पताल जालंधर में ली। वह पिछले कई दिनों से ब्रेन हैमरेज होने के कारण भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार आज बाद दोपहर शाम साढ़े तीन बजे उनके पैतृक गांव महताबपुर तहसील मुकेरियां में किया जायेगा।