जालंधर में कोरोना का जबरदस्त ब्लास्ट, 77 मामलों की पुष्टि

जालंधर, 19 जून - (एमएस लोहियां) - जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद उसके भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिससे जिले में कोरोना के प्रभाव से मरने वालों की संख्या 15 हो गई है। इसके साथ ही आज 77 और मरीजों के सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इनमें से कितने व्यक्तियों की संख्या जालंधर में पाई जानी है, इस बारे आधिकारियों द्वारा जांच चल रही है।