यूपी के सीएम ने अकाली दल के वफद को किसी भी किसान को न उजाड़ने का दिया भरोसा

नूरपुर बेदी, 20 जून - (हरदीप सिंह ढींडसा) - उत्तर प्रदेश में सिक्खों के उजाड़े को लेकर आज शिरोमणि अकाली दल के तीन सदस्यीय वफद को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यानाथ को मिला। इस वफद में पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा, पूर्व मंत्री सिकन्दर सिंह मलूका और पूर्व लोकसभा सदस्य प्रो. प्रेम सिंह चन्दूमाजरा शामिल थे। जानकारी देते डॉक्टर दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि यूपी के मुख्यमंत्री द्वारा किसी भी सिक्ख को न उजाड़े जाने का भरोसा दिया गया है।