बहबल गोलीकांड मामले में कारोबारी पंकज बांसल गिरफ्तार 

फरीदकोट, 20 जून - (जसवंत सिंह पुरबा, सरबजीत सिंह) - बहबल गोलीकांड में विशेष जांच टीम की तरफ से आज पंकज मोटर्स फरीदकोट के मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज बांसल को गिरफ्तार कर लिया गया है। विशेष जांच टीम ने पंकज मोटर्स के मैनेजर और एक अन्य कर्मचारी से इस संबंध में अदालत में भी अपने बयान लिखित करवाए हैं। टीम के मैंबर आईजी कंवर विजय प्रताप सिंह ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते कहा कि गिरफ्तारी के बाद पंकज बांसल को कल फरीदकोट के इलाका मैजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जायेगा। बहबल गोलीकांड में यह तीसरी बड़ी गिरफ्तारी है। इस केस में पहले गिरफ्तार किये गए सुहेल सिंह बराड़ को भी पंकज बांसल के साथ ही तारीख 21 जून को फरीदकोट में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जायेगा।