बंगा ब्लॉक में दो कोरोना पॉजिटिव मामले आये सामने

बंगा, 21 जून - (जसबीर सिंह नूरपुर, सुखजिन्दर सिंह बखलौर) - बंगा ब्लॉक में दो कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। इस संबंधी जानकारी देते एसएमओ मुकन्दपुर डॉ. रवीन्द्र सिंह ने बताया कि रटैंडा में बिहार निवासी दिनेसवर महोतो (40) जो अजैब सिंह निवासी रटैडा के खेतों में रहता था और दूसरा नरिन्दर कुमार (55) अपने घर में ही रह रहा था। दोनों मरीजों को ढाहां कलेरां के अस्पताल के आइसोलेशन में रखा जायेगा।