जालंधर में भी देखने को मिला सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा

जालंधर, 21 जून - (अजीत ब्यूरो) - भारत समेत दुनिया भर के कई देशों में आज साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण लगा है। वहीं जालंधर में भी सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बता दें कि यह सूर्य ग्रहण सुबह 9.15 बजे शुरू हुआ और यह दोपहर 3.04 मिनट पर खत्म होगा। करीब 5 घंटे 49 मिनट तक चलने वाले इस ग्रहण में ग्रहों के संयोग से कई नतीजे देखने को मिल सकते हैं।