रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 3 दिवसीय यात्रा पर रूस के लिए रवाना हुए


नई दिल्ली, 22 जून रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 3 दिवसीय यात्रा पर रूस के मास्को के लिए रवाना हो गए हैं। अपनी रूस यात्रा के दौरान, वह भारत-रूस रक्षा और रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर बातचीत करेंगे। वह, मास्को में 75 वें विजय दिवस परेड में भी शामिल होंगे।