तीन दिवसीय रूस यात्रा पर मास्को पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 

मास्को, 22 जून - चीन से जारी तनाव के बीच देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शाम अपनी तीन दिवसीय रूस यात्रा पर मास्को पहुंच गए। वहां वह भारत-रूस के बीच रक्षा और रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर बातचीत करेंगे। वह मास्को में 75वें विजय दिवस परेड में भी शामिल होंगे।