बहबल गोली कांड : पंकज बांसल और सुहेल बराड़ को अदालत ने भेजा जेल 

फरीदकोट, 24 जून - (यशवंत पुरबा/सरबजीत सिंह) - विशेष जांच टीम की तरफ से बहबल गोली कांड में गिरफ़्तार किये गए सुहेल सिंह बराड़ और पंकज बांसल को आज ड्यूटी मजिस्ट्रेट हरविन्दर सिंह सिंधिया की अदालत में पेश किया गया। अदालत की तरफ से दोनों मुलजिमों को 14 दिनों के लिए अदालती हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया गया।