अमेरिका के पंजाबी रेस्ट्रोरेंट में तोड़फोड़, स्प्रे से लिखे नस्लवादी नारे

सैन फ्रांसिसको, 24 जून - (एस अशोक भौरा) - न्यू मैक्सिको की राजधानी सैंटा फे में एक पंजाबी बलजीत सिंह के रेस्ट्रोरेंट पर कुछ व्यक्तियों द्वारा हमला करके नुक्सान पहुंचाने और दीवार पर स्प्रे से नस्लवादी नारे लिखे जाने की खबर है। सैंटा फे में इंडिया पैलेस रेस्ट्रोरेंट में लगे कैमरों की फुटेज से सामने आया कि कुछ व्यक्ति तोड़फोड़ कर रहे हैं और दीवार पर स्प्रे से नस्लवादी नारे लिख रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार सैंटा फे में स्थित रेस्ट्रोरेंट को इस तोड़फोड़ के कारण अंदाज़न 100,000 डॉलर का नुक्सान हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार यह तोड़फोड़ रेस्ट्रोरेंट की डिनर सर्विस से पहले हुई। रेस्ट्रोरेंट के अंदरूनी हिस्से को नुक्सान पहुंचा था, और "ट्रम्प 2020'' और 'व्हाइट पॉवर' जैसे नसली स्लोगन दीवारों पर स्प्रे करके लिखे गए थे। जनतक आधिकारियों, नागरिक अधिकार समूहों और देशभर की अन्य संस्थायों ने बलजीत सिंह की हिमायत में बयान दिए हैं।