जालंधर गोलीकांड में आया नया मोड़, गोली मारकर हरियाणा पुलिस ने काबू किये दो नौजवान

जालंधर, 24 जून - जालंधर के फगवाड़ा गेट में मोबाइलों की एक दुकान के बाहर आज दोपहर चली गोली में अब नया मोड़ सामने आया है। इस संबंधी डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि हरियाणा प्रदेश की कैथल पुलिस द्वारा एक गाड़ी के टायर में गोली मारकर दो नौजवानों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गए दोनों नौजवानों की पहचान अजय कुमार पुत्र राम कृष्ण निवासी कैथल (हरियाणा) और कर्मजीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अजय कुमार के विरुद्ध लूट-पाट के 5-6  मामले दर्ज थे और कर्मजीत सिंह को अजय कुमार को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।