लुधियाना में बठिंडा के बाद जालंधर के एक मरीज की कोरोना से हुई मौत

लुधियाना, 27 जून - (सलेमपुरी) - मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना में कोरोना वायरस से पीड़ित होने के कारण एक और मरीज की मौत हो जाने के बाद मृतकों की संख्या दो हो गई। मृतकों में एक मृतक मरीज का दयानन्द मेडिकल कालेज और अस्पताल लुधियाना में इलाज चल रहा था जो कल दम तोड़ गया था। अस्पताल के मेडिकल सुपरडैंट डॉ. अश्वनी चौधरी ने बताया कि मृतक बठिंडा शहर के पुखराज कालोनी के साथ संबंधित था। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष के करीब थी। मरीज की जिस समय पर मौत हुई वह उस समय वेंटिलेटर पर था। डॉ. चौधरी ने बताया कि लैब जांच के दौरान मृतक अमरजीत सिंह कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। मृतक मरीजों में दूसरा मरीज जालंधर के साथ संबंधित है, जो इस समय सत्गुरू प्रताप सिंह अस्पताल में भर्ती था। मृतक की उम्र लगभग 66 वर्ष के करीब थी और वह जालंधर शहर के  जीटीबी नगर मॉडल टाऊन का रहने वाला था। मृतक का नाम अश्वनी कुमार था।