लुधियाना में कोरोना का कहर, एक ही दिन में पांच मरीजों की मौत

लुधियाना, 27 जून - {सलेमपुरी} - लुधियाना में कोरोना वायरस से पीड़ित होने के कारण आज पांच मरीजों की मौत हो जाने की खबर मिली है। मृतकों में एक मृतक मरीज जो दयानन्द मेडिकल कालेज और अस्पताल लुधियाना में इलाज चल रहा था जो कल दम तोड़ गया था। अस्पताल के मेडिकल सुपरडैंट डॉ. अश्वनी चौधरी ने बताया कि मृतक बठिंडा शहर के पुखराज कालोनी के साथ संबंधित था। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष के करीब था। मरीज की जिस समय पर मौत हुई वह वेंटिलेटर पर था। डॉ. चौधरी ने बताया कि लैब जांच के दौरान मृतक अमरजीत सिंह कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। मृतक मरीजों में दूसरा जालंधर के साथ संबंधित है, जो इस समय पर सत्गुरू प्रताप सिंह अस्पताल में भर्ती था।