विजिलेंस द्वारा पावरकाम का खपतकार क्लर्क दो हजार की रिश्वत लेता काबू

फरीदकोट, 30 जून - (जसवंत सिंह पुरबा) - विजिलेंस विभाग पंजाब की निर्देशों पर डीएसपी अश्वनी कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सोहण सिंह द्वारा जैतो स्थित पावरकाम के खपतकार क्लर्क बलविन्दर सिंह को दो हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, मुदई बलदेव सिंह पुत्र कृष्ण सिंह निवासी जैतो के बयानों के आधार पर उक्त क्लर्क के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो रेंज फिरोज़पुर थाना में भ्रष्टाचार एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है। बलविन्दर सिंह की गिरफ्तारी सरकारी गवाह डॉ. गुरमिन्दर सिंह एग्रीकल्चर अधिकारी और परमिन्दर सिंह की उपस्थिति में की गई है। विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि पकडे गए दोषी का कल कोरोना टेस्ट करवाने के बाद अदालत में पेश किया जायेगा।