होशियारपुर में 6 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि 

होशियारपुर, 01 जुलाई - (बलजिन्दरपाल सिंह) - जिले में 6 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 188 हो गई है। इस संबंधी जानकारी देते सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह ने बताया कि 428 सैंपलों की रिपोर्ट मिलने के बाद 6 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जालंधर से मुकेरियां सब डिविजन के साथ संबंधित 24 वर्षीय व्यक्ति, जबकि इसी क्षेत्र के 65 वर्षीय, 59 वर्षीय, 92 वर्षीय व्यक्ति, 52 वर्षीय महिला और 1 वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।