किसान नेता की रिहाई के लिए किसान मजदूर संघर्ष समिति द्वारा धरना जारी

टांडा उड़मुड़, 2 जुलाई - (भगवान सिंह सैनी) - बीते दिन गांव रड़ा मंद में ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के खिलाफ हुए झगड़े के संबंध में टांडा पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के खिलाफ इरादा हत्या का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें किसान नेता कुलदीप सिंह बेगोवाल को टांडा पुलिस द्वारा जब कल वह खेतों में काम कर रहा था तो गिरफ्तार किया गया। जिसके रोष स्वरूप किसान जत्थेबंदियों द्वारा कल से लगातार धरना जारी है। किसान जत्थेबंदी द्वारा मांग की जा रही है कि जिला प्रधान कुलदीप पर जो झूठा 307 का मामला दर्ज किया गया है उसे रद्द किया जाये। नहीं तो यह धरना इसी तरह जारी रहेगा।