म्यांमार में खदान में भूस्खलन से 50 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 02 जुलाई - म्यांमार की एक जेड खदान में हुए भूस्खलन में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इस घटना में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। देश के अग्निशमन विभाग और सूचना मंत्रालय के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।