फाजिल्का में एक ओर 22 वर्षीय  लड़की आई कोरोना पॉजिटिव 


फाजिल्का, 3 जुलाई (प्रदीप कुमार)- फाजिल्का ज़िले में कोरोना वायरस का एक ओर पॉजिटिव मामला सामने आया है, जिस में एक 22 वर्षीय  लड़की कोरोना पॉजिटिव पाई गई है जानकारी देते हुए फाजिल्का ज़िले के सिवल सर्जन डा. सी.एम.कटारिया ने बताया कि यह लड़की फाजिल्का शहर की है और यह पुराने पॉजिटिव केस के संपर्क में आई थी,उन्होंने बताया कि लड़की को जलालाबाद हस्पताल में आईसोलेट किया जा रहा है