साल 2020 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी खराब रहा

नई दिल्ली, 03 जुलाई  साल 2020 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी खराब रहा है। इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान और सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब कोरियोग्राफर सरोज खान दुनिया छोड़कर चली गई हैं। सरोज खान को सांस लेन में शिकायत के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार देर रात 1.52 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई।
सरोज खान के निधन से सभी शॉक्ड हैं। बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
कंगना रनौत की टीम के अकाउंट के जरिए कंगना ने भी सरोज खान को श्रद्धांजलि दी हैं। 'मणिकर्णिका' के सेट से सरोज खान के साथ कंगना की  फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने ट्वीट किया है, 'एक दुर्लभ कलाकार और एक असाधारण गुरु, सरोज खान जी ने कई सुपरस्टार्स की जर्नी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, तनु वेड्स मनु के 'जुगनी' और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में 'घनी बावरी' में उनकी कोरियोग्राफी हमेशा याद की जाएगी। मणिकर्णिका में उनके साथ काम करने के लिए भी कंगना रानौत ने याद किया। कंगना हमेशा सरोज खान के योगदान के लिए हमेशा ऋणी रहेंगी।'