किसान और खेत मजदूर सेल जालंधर के चेयरमैन पूरण सिंह थिंद का निधन 

शाहकोट, 4 जुलाई - (आज़ाद सचदेवा /सुखदीप सिंह) - कांग्रेस के किसान और खेत मजदूर सेल जालंधर के चेयरमैन और हलका शाहकोट से सीनियर कांग्रेसी नेता रण सिंह थिंद निवासी माडल टाऊन शाहकोट का आज देर रात अचानक निधन हो गया, वह पिछले कुछ दिनों से पेट की बीमार से पीड़ित थे और शुक्रवार से लुधियाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनकी मौत की खबर मिलने पर इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी। आज दोपहर उनके पार्थिव को मोगा रोड शाहकोट शमशानघाट में नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।