ओडिशा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार माओवादी ढेर

भुवनेश्वर, 05 जुलाई - ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। राज्य पुलिस ने कहा कि इस मठभेड़ में चार माओवादी मारे गए हैं। विशेष ऑपरेशन समूह के जवान, एक समर्पित नक्सल विरोधी बल और ओडिशा पुलिस की एक विशेष कांस्टेबल इकाई ने माओवादियों के साथ हुई इस मुठभेड़ में भाग लिया था।