आयरन का अच्छा स्रोत है 

*  जामुन का नियमित सेवन करने से शरीर में खून की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है। क्योंकि जामुन आयरन का एक नेचुरल सोर्स है। इसके अलावा जामुन में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
* जामुन का नियमित रुप से सेवन करने पर पाचन तंत्र मजबूत होता है। जिससे पेट संबंधी बीमारियों में राहत मिलती है। अपच,  एसिडिटी और पेट में मरोड़ या ऐंठन में लाभ मिलता है। 
*  अगर आप मुंह में होने वाले छाले से परेशान रहते हैं, तो ऐसे में रोजाना जामुन खाएं। ऐसा करने से आपका पेट साफ  होगा और मुंह के छाले कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएगें। क्योंकि मुंह में छाले पेट की खराबी यानि कमजोर पाचन तंत्र की वजह से होते हैं।
* जामुन डायबिटीज यानि शुगर मरीज़ों के लिए अमृत है। जामुन की गुठलियों को पीसकर चूर्ण बनाकर दिन में 2 बार सेवन करने से शरीर में इंसुलिन का स्तर नियंत्रित रहता है। इसके अलावा जामुन खाना भी फायदेमंद रहता है।
*  जामुन खाने से लीवर संबंधी रोगों में आराम मिलता है। इसके लिए जामुन खाने के अलावा जामुन का जूस या रस पीना फायदेमंद होता है।
* अगर आपके मसूड़ों में दर्द या खून आने की समस्या और पायरिया की परेशानी रहती है तो ऐसे में आप जामुन के पत्तों को जलाकर राख बनाएं और दिन में 2 बार मंजन करें। जामुन के पत्तों को उबालकर उस पानी से कुल्ला करने से मुंह से आने वाली बदबू को दूर कर सकते हैं। 
*  अगर आप पथरी की बीमारी से पीड़ित हैं तो ऐसे में जामुन का सेवन करने और जामुन की गुठली को सूखाकर पीसें और पाउडर बना लें,फिर रोजाना गुठली पाउडर को दही के साथ मिलाकर खाएं।
*  जामुन का सेवन करने के साथ जामुन की छाल को पानी में उबाल लें अब इस पानी को एक छलनी की मदद से छान लें। जामुन की छाल की बचे हुए गुदे को गठिया के दर्द यानि जोड़ो के दर्द वाली जगह पर लगाकर छोड़ दें। सप्ताह में 4-5 बार करने पर जल्द आराम मिलेगा।