कोरोना के कारण भारत-पाक में फंसे दोनों देशों के नागरिक लौटे अपने वतन 

अटारी, 09 जुलाई - (रुपिन्दरजीत सिंह भकना) - कोरोना महामारी के कारण भारत और पाकिस्तान में फंसे दोनों देशों के नागरिक विशेष मंजूरी पर अटारी-वाघा सीमा के रास्ते अपने वतन लौट रहे हैं। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान के 70 और भारत के 80 नागरिक अपनी -अपने वतन पहुंच चुके हैं। वहीँ अन्य की अटारी संगठित जांच चौकी में कागज़ी जांच-पड़ताल चल रही है, जिनके जल्द ही वतन लौटने की संभावना है।