पद्मश्री भाई निर्मल सिंह खालसा के माता का निधन 

अजनाला, 09 जुलाई - (गुरप्रीत सिंह ढिल्लों) - पद्मश्री स्वर्गीय भाई निर्मल सिंह खालसा के माता जी का आज निधन हो गया है। वह पिछले कई दिनों से बीमार थे और जालंधर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज ही डॉक्टरों द्वारा उनको घर भेजा गया था, जहां दोपहर के समय उन्होंने अंतिम सांस ली।