‘कबूल है-2’ का हिस्सा होंगे करण ग्रोवर

करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति की टीवी शो कबूल है में दमदार केमिस्ट्री आज भी लोगों के जेहन में बसा हुआ है। गुल खान की 4 लायंस फिल्म्स द्वारा निर्मित यह शो करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति की लीड जोड़ी के साथ एक बड़ी सफलता थी, जो सभी को बहुत पसंद आई।  और अब खबर है कि इस शो का सीजन 2 आने वाला है। मेकर्स इस हिट शो का दूसरा पार्ट यानी कुबूल है-2 लाने की प्लानिंग में हैं। हालांकि सीजन-2 में शो की स्टारकास्ट पूरी अलग होगी। लेकिन शो में करण और ज्योति को एक नए अंदाज में देखा जा सकता है।  शो के ट्रैक को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं।  बता दें कि शो में करण सिंह ग्रोवर असद अहमद खान और सुरभि ज्योति जोया फारूकी का रोल प्ले किया था। साल 2012 में इस शो में असद-जोया की लव स्टोरी के सभी कायल हुआ करते थे। यह शो काफी हिट था। यह कहना गलत नहीं होगा कि करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति ने छोटे परदे पर जादू चलाकर सभी का दिल जीत लिया था।