दुर्योधन की भूमिका में नज़र आएंगेकृप कपूर सूरी

सीरियल राधाकृष्ण में बहुत जल्द शुरू होने वाला है महाभारत का अध्याय जहां श्री कृष्ण, राधा को सुनाएंगे धर्म के आधार की कहानी सीरियल श्राधाकृष्ण के इस नए अध्याय का नाम है कृष्ण अर्जुन कथा इस अध्याय में कृष्ण नए अवतार में नजर आएंगे और महाभारत की कहानी सुनाएंगे इस बार शो में कुछ नए चेहरे देखने को मिलेंगे आज तक ने पहले ही बता दिया था की महाभारत की इस कहानी में अर्जुन के किरदार में किंशुक वैद्य  द्रौपदी के किरदार में इशिता गांगुली और कर्ण के किरदार में मल्हार पंड्या नजर आएंगे् अब इस सीरियल में कृप कपूर सूरी का नाम भी जुड़ गया है जो दुर्योधन का किरदार निभाएंगे।  उन्होंने कहा रोल के लिए बहुत सारी रिसर्च तो है ही हमारे सामने और महाभारत में दुर्योधन का किरदार भी सबको मालूम ही है कि वो कैसे थे अब तक जितने भी कलाकारों ने दुर्योधन का किरदार निभाया है वो बहुत ही अच्छे ढंग से निभाया है। अब ऊपरवाले ने हमें मौका दिया है उस किरदार को निभाने का तो देखते हैं कितने बेहतर तरीके से मैं परफॉर्म कर पता हूं ।