यूपी पुलिस द्वारा विकास दुबे की मौत की पुष्टि 

लखनऊ, 10 जुलाई - यूपी पुलिस ने विकास दुबे की मौत की पुष्टि कर दी है। कानपुर पश्चि के एसपी ने मीडिया से बात करते हुए बताया “विकास दुबे को जब लाया जा रहा था तब गाड़ी पलट गई, इसमें जो पुलिसकर्मी घायल हुए उसने उनका पिस्टल छीनने की कोशिश की। पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर कर आत्मसमर्पण कराने की कोशिश की, जिसमें उसने जवाबी फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से वह घायल हो गया। विकास को अस्पाल ले जाया गया, जहां पुलिस ने उसे मृत घोषित कर दिया।”