महाराष्ट्र की जेलों में 596 कैदी और 167 जेल कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

मुंबई, 10 जुलाई - महाराष्ट्र कारागार विभाग की ओर से बताया गया कि राज्य की जेलों में आज तक 596 कैदी और 167 जेल कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले नागपुर केंद्रीय कारागार में सामने आए हैं। नागपुर केंद्रीय कारागार में 219 कैदी और 57 जेल कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।