अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या? - प्रियंका गांधी

लखनऊ, 10 जुलाई - विकास दुबे के अचानक से एनकाउंटर की खबर आने के बाद से ही इस पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठने लगे हैं। कई विपक्षी नेताओं ने कहा है कि इस एनकाउंटर की आड़ में उन सभी लोगों को बचा लिया गया है, जो विकास दुबे की मदद कर रहे थे। सवाल उठ रहे हैं कि इस पूरे मसले में विकास दुबे को राजनीतिक शक्तियों से शह मिलने की बात हो रही थी, वो क्या अब सामने निकलकर आएगी? कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी ऐसे ही सवाल किए हैं। उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा है कि अपराधी को संरक्षण देने वालों का अब क्या होगा?