दंपति द्वारा संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खा अपनी जीवन लीला  समाप्त की 


हिसार  , 10 जुलाई  हरियाणा के गांव पिंडिल में एक दंपति द्वारा संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खा अपनी जीवन लीला  समाप्त कर ली। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरु कर दी है। दोनों की शादी करीब दो महीने पहले ही हुई थी। पुलिस सुत्रों के अनुसार दोनों ने घर में जहर खाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को  पोस्टमार्टम के लिए  सरकारी अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस अधिकारी रामेश्वर सिंह ने बताया कि दोनों की शादी 2 महीने पहले ही हुई थी और दोनों ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है और पुलिस ने दोनों के शव के पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।