अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी, दो पुलिसकर्मियों की मौत, संदिग्ध घायल

टेक्सास,12 जुलाई - अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी की घटना की खबर है। जानकारी के अनुसार अधिकारियों का कहना है कि दक्षिण टेक्सास (अमेरिका) के सीमावर्ती शहर में गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में एक संदिग्ध भी घायल है।