नवांशहर में चार महिलाओं समेत 11 की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

नवांशहर,13 जुलाई (गुरबख्श सिंह महे) - जिला शहीद भगत सिंह नगर में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देर रात आई रिपोर्ट में भट्टी कालोनी नवांशहर के 70 वर्षीय, 65 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय लड़का, 26 वर्षीय लड़का, 26 वर्षीय लड़की, 76 वर्षीय व्यक्ति, 25 वर्षीय लड़का, गांव गढ़ी कानूनगो की एक लड़की, गांव सोना का 29 वर्षीय और करियाम रोड नवांशहर के 23 वर्षीय लड़के की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।