लिन डैन का बैडमिंटन से संन्यास 

विश्व के सर्वोत्तम खिलाड़ी का बैडमिंटन से संन्यास घोषित करना इस कोरोना संकट के समय सभी खेल प्रेमियों को हैरान कर गया। खेल अनुभवियों के अनुसार इस समय डैन बैटमिंटन के खेल में सबसे महान खिलाड़ी कहे जा सकते हैं। इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण जापान में ओलम्पिक खेल नहीं हो सके लेकिन अगले वर्ष इसकी पूरी संभावना है कि यह खेल होंगे। इस समय जब उनको स्वर्ण पदक का सबसे मज़बूत दावेदार माना जा रहा था, खेल से संन्यास लेना असंभव सी बात लगती थी। जो उपलब्धियां चीन के इस खिलाड़ी ने प्राप्त की हैं कोई और इसका मुकाबला नहीं कर सकता। केवल 28 वर्ष की आयु में उन्होंने ओलम्पिक का स्वर्ण पदक दो बार 2008 और 2012 में प्राप्त किया। इसके बराबर के पदक आल इंग्लैंड 6 बार प्राप्त किया। इस छोटी आयु में ही डैन ने सुपर ग्रैंड सलैम अपने नाम किया। विश्व के सभी प्रतिष्ठित खिताबों पर उन्होंने अपनी जीत की मुहर लगाई। इनमें से ओलम्पिक, विश्व कप, विश्व चैम्पियन, थामस कप, सुदीरमन कप, सुपरसीरिज़ मास्टर फाइनल, आल इंग्लैंड ओपन, एशियाई खेलों व एशियाई चैम्पियन में भी स्वर्ण पदक जीते और नम्बर एक पर रहे। 
इस पदवी तक पहुंचने वाले वह पहले चीनी खिलाड़ी हुए हैं। विश्व का यह अब तक का सबसे बड़ा बैडमिंटन का खिलाड़ी 14 अक्तूबर 1983 में चीन में पैदा हुआ। छोटी आयु में सारी उपलब्धियां हासिल करने के कारण 2004 में उसे सुपरडान की पदवी मिली। जो उनका एक निकनेम ही बन गया। उनका जन्म एक चीनी हुक्का परिवार में हुआ था। बचपन में उसे पयानो सीखने के लिए कहा जाने लगा। लेकिन बैडमिंटन खेल के शौक ने उसे विश्व का सबसे उत्तम खिलाड़ी बना दिया। बचपन से ही उसकी इस खेल में विशेष रुचि थी। केवल 5 वर्ष की उम्र में उसके हाथ में रैकेट पकड़ा दिया गया और फिर उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसने एक-एक करके सभी इनाम टूर्नामैंट जीत लिए। 12 वर्ष की आयु में वह राष्ट्रीय स्तर पर खेलने लगे और पहला जूनियर चैम्पियन बने और 18 वर्ष की आयु में वह सीनियर के लिए पहली बार चीन के लिए खेले। उनके बारे यही कहा जाता था कि वह सदा अपनी मर्जी करने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने अपनी मर्जी से चुपचाप सगाई कर ली और 13 दिसम्बर 2010 में गुआगज्जू में शादी कर ली। अब भी संन्यास लेने बारे किसी को पता नहीं चलने दिया। इस संकटमयी स्थिति में जब सभी खेल के मैदान सूने पड़े हैं, लिन डेन के मैचों के  वीडियों खिलाड़ियों के लिए अपने खेल सुधारने का एक साधन हो सकते हैं।

-मो : 98152-55295