राजपुरा शहर में आठ लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

राजपुरा, 15 जुलाई - (रणजीत सिंह) - राजपुरा शहर में आज आठ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर में हर रोज़ कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ने के कारण स्थिति लगातार बद से बदतर होती जा रही है। शहरवासियों को सरकार के दिशा-निर्देशों की पालना करनी चाहिए। यह जानकारी सीएमओ डॉ. हरीश मल्होत्रा ने दी है।