कोरोना के चलते ईरान में फंसे 40 मछुआरे वापस तमिलनाडु लौटे 

चेन्नई, 16 जुलाई - कोरोना लॉकडाउन की वजह से ईरान में फंसे 40 भारतीय मछुआरे अब तमिलनाडु वापस लौट आए हैं। ये मछुआरे कन्याकुमारी, नागपट्टिनम, थुथुकुडी, रामनाथपुरम, कडलूर, थिरुनेलवेली के रहने वाले हैं। इन्हें संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया। उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाएगा।