जलालाबाद के नज़दीक पड़ते गांव बूरवाला में कोरोना से गर्भवती लड़की की मौत

जलालाबाद, 16 जुलाई - (जतिन्दर पाल सिंह) - जलालाबाद के नज़दीक पड़ते और गुरूहरसहाए ब्लाक के गांव बूर वाला में एक 19 वर्षीय गर्भवती लड़की की कोरोना के कारण मौत होने का समाचार है। सिविल सर्जन फाजिल्का चंद्र मोहन कटारिया ने बताया कि उक्त लड़की अपने माता पिता के पास रह रही थी और गर्भवती थी। जिसको चक्कर आने के बाद मेडिकल कॉलेज फरीदकोट में लेकर जाया गया। जहां उसका कोरोना टैस्ट हुआ जोकि पॉजिटिव आया। इस लड़की की बीती शाम को मौत हो गई। लड़की के संस्कार के लिए प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है।