कानपुर गोलकांड : आरोपी शशिकांत की पत्नी मनु का एक और ऑडियो वायरल


नई दिल्ली, 16 जुलाई उत्तर प्रदेश एसटीएफ के हाथों 10 जुलाई को कुख्यात अपराधी विकास दुबे के मारे जाने के बाद हर रोज बिकरू कांड से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। गुरुवार को आरोपी शशिकांत की पत्नी मनु का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मनु अपने ससुर (शशिकांत के पिता) को फोन कर जल्द घर आने के लिए कह रही है। ऑडियो के मुताबिक, ससुर ने पूछा क्यों, तो मनु बोली, "विकास भइया आए थे। इनसे (शशिकांत) कह गए हैं छत पर चढ़ के गोली चलाओ। पुलिस आने वाली है।"