अवैध संबंधों के चलते युवक और पत्नी का पति ने किया कत्ल 

बठिंडा,18 जुलाई - (नायब सिद्धू) - बठिंडा जिले के गांव ढपाली में एक युवक और महिला का कत्ल होने का समाचार मिला है। बताया जा रहा कि यह कत्ल अवैध संबंधों के कारण हुआ है। महिला को मिलने के लिए युवक उसके घर आया था और महिला के पति ने अपने भाइयों के साथ मिलकर दोनों को बुरी तरह काटकर कत्ल कर दिया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।