हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष बने पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ 

चंडीगढ़,19 जुलाई - भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा द्वारा हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को हरियाणा का नया भाजपा अध्यक्ष बनाया गया हैं। ओपी धनखड़ अब सुभाष बराला की जगह लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। बता दें कि इससे पहले ओम प्रकाश धनखड़ भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।