भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल और राजेवाल का रोष प्रदर्शन आज 


लुधियाना, 20 जुलाई - (पुनीत बावा) - भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल और भारतीय किसान यूनियन राजेवाल द्वारा जत्थेबंदियों के सहयोग के साथ आज 20 जुलाई को 10 बजे केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जायेगा। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीन खेती संशोधन बिलों और बिजली संशोधन बिल को वापस लेने की मांग की जायेगी। रोष प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन (लक्खोवाल) के प्रधान अजमेर सिंह लक्खोवाल और जनरल सचिव हरिन्दर सिंह लक्खोवाल द्वारा ट्रैक्टरों को कोहाड़ा से लुधियाना गलाडा ग्राउंड तक सड़कों के किनारे खड़े करके और भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के प्रधान बलवीर सिंह राजेवाल द्वारा समराला में सड़क किनारे ट्रैक्टर खड़े करके केंद्र के किसान विरोधी बिलों का विरोध किया जायेगा।