भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) के जिला कन्वीनर के नेतृत्व में किये जाएंगे अर्थी फूंक प्रदर्शन 

बरनाला, 20 जुलाई - (गुरजीत सिंह खुड्डी) - भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) के जिला कन्वीनर के नेतृत्व में आज जिले भर में अर्थी फूंक प्रदर्शन किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से किसान विरोधी तीन आर्डिनेंस के खिलाफ प्रदेश भर में अर्थी फूंक प्रदर्शन किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि कृषि पहले ही घाटे वाला सौदा है अब यह आर्डिनेंस लागू होने से किसान बर्बाद हो जाएंगे।