भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल और राजेवाल का रोष प्रदर्शन शुरू

लुधियाना, 20 जुलाई - (पुनीत बावा) - भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल और भारतीय किसान यूनियन राजेवाल द्वारा जत्थेबंदियों के सहयोग के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ ट्रैक्टरों पर बैठकर अनोखा रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। किसानों द्वारा केंद्र सरकार को तीन खेती संशोधन बिलों और बिजली संशोधन बिल को वापस लेने, डीज़ल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों वापस लेने की मांग की जा रही है। भारतीय किसान यूनियन (लक्खोवाल) के प्रधान अजमेर सिंह लक्खोवाल, महासचिव हरिन्दर सिंह लक्खोवाल और भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के प्रधान बलवीर सिंह राजेवाल द्वारा केंद्र के किसान विरोधी बिलों का विरोध किया गया और उन्होंने अपने संघर्ष को और तेज करने की बात कही।