मकान की छत गिरने से महिला की मौत, तीन घायल 

ममदोट, 21 जुलाई - (सुखदेव सिंह संगम) - बीती रात से हो रही बारिश के कारण आज सुबह ममदोट के समीप सरहदी गांव हजारा सिंह वाला के गरीब परिवार के मकान की छत गिर गई। जिसके कारण मलबे के नीचे दब जाने से घर की मालकिन जसविन्दर कौर पत्नी गुरमेज सिंह की मौत हो गई, जबकि गुरमेज सिंह और दो छोटे बच्चे संजना और लवप्रीत सिंह गंभीर घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिरोज़पुर में भर्ती करवाया गया है।