बाढ़ की वजह से 40 लाख लोग हुए विस्थापित - संयुक्त राष्ट्र

न्यूयॉर्क, 21 जुलाई - संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि 'मानसून की बारिश से भारी बाढ़ के कारण असम और पड़ोसी देश नेपाल में लगभग 40 लाख लोग विस्थापित हो गए हैं और 189 लोगों की मौत हुई है। संयुक्त राष्ट्र आवश्यक होने पर भारत सरकार का समर्थन करने के लिए तैयार है।'