बांग्लादेश में बाढ़ से हालात गंभीर, नदियां उफान पर


 नई दिल्ली, 21जुलाई बांग्लादेश में बाढ़ से स्थिति गंभीर बनी हुई है। देश का लगभग एक तिहाई हिस्सा पिछले एक महीने से भारी बारिश के बाद बाढ़ से प्रभावित बना हुआ है। देश में लगभग 15 लाख लोग बाढ़ से सीधे प्रभावित हुए हैं जिनके लिए कोरोना वायरस संकट के बाद यह एक दोहरी मार है। एक अधिकारी ने पिछले एक महीने के दौरान बांग्लादेश में लगातार बारिश और नदियों के पानी के बहाव को बीते 'एक दशक में सबसे घातक' बताया।