आम की चटनी

सामग्री:  कच्चे आम आधा किलो, सूखे खजूर 50 ग्राम, मुनक्का 50 ग्राम, इलायची 4 नग, सिरका 100 ग्राम, पिसे लौंग आधा चम्मच, पिसी दालचीनी, नींबू का रस, एक चम्मच सौंफ, एक बड़ा चम्मच नमक, 3 चम्मच कलौंजी, एक आधा चम्मच जीरा पाउडर, 125 ग्राम पानी।
विधि:  आमों को साफ करके कस लें और कांच के बर्तन में रख दें। फिर स्टील के बर्तन में नमक पानी डाल कर धीमी आंच में पकने दें। फिर चीनी सिरका मिला कर चलाएं। जब घुल जाए, तब उसमें सारी सामग्री मिला दें। गाढ़ा रस होने तक पकाएं। एक कटे हुए किशमिश और नींबू का रस डाल दें। धीरे-धीरे पकाएं। गाढ़ा होने पर उतार लें। फिर कांच के बर्तन में रख लें। (उर्वशी)