अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा महिला की गोली मारकर हत्या

पटियाला, 22 जुलाई - (मनदीप सिंह खरोड़) - स्थानीय विकास नगर में चीमा चौंक के नज़दीक रहती एक महिला की कल देर रात मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान प्रीति (31) के रूप में हुई है। इसकी पुष्टि करते हुए थाना त्रिपड़ी के प्रमुख हरजिन्दर सिंह ढिल्लों ने बताया कि देर रात अज्ञात दो व्यक्तियों ने उक्त महिला के घर आकर उसकी पीठ में गोली मारी। जिसको इलाज के लिए सरकारी रजिन्दरा अस्पताल में लिजाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मुलजिमों को गिरफ्तार करने के लिए इस केस की कई पक्षों से छानबीन कर रही है।