2022 में प्रदेश में दोबारा भाजपा की सशक्त सरकार बनाएंगे - नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष  

शिमला, 22 जुलाई - (पंकज) - भाजपा हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के संगठन में नई ऊर्जा भरने का कार्य करेंगे और संगठन को और मजबूत एवं सशक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वह पूरे हिमाचल प्रदेश को एकाग्र कर 2022 में एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी की सशक्त सरकार बनाएंगे।